LIVE UPDATE
Bilaspur

भाजपा बिलासपुर शहर टीम में युवा और अनुभव का संगम”.. दीपक की 17 सदस्यीय ब्रिगेड में 5 महिलाएं भी शामिल

बिलासपुर… भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर जिला संगठन की नई टीम की आज औपचारिक घोषणा कर दी गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री संगठन पवन साय के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने हस्ताक्षर कर कुल 17 पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें पांच महिलाओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।

घोषित टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी शामिल हैं।

पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं

  • उपाध्यक्ष: श्रीमती पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, अजित भोगल, संतोष कौशिक, अश्विनी शर्मा।
  • महामंत्री: सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक।
  • मंत्री: देवेंद्र कौशिक, रानू सिदार, शुक्रिता लहरे, रितेश सिंघल, चन्दना गोस्वामी, गायत्री दुबे।
  • कोषाध्यक्ष: गुलशन ऋषि।
  • कार्यालय मंत्री: राकेश चंद्राकर (पुनः)।
  • मीडिया प्रभारी: के.के. शर्मा (यथावत)।

जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बेहतर तालमेल और टीम भावना के साथ कार्य कर पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close