बिलासपुर निगमः भाजपा मेयर प्रत्याशी को लगातार बढ़त..चौथे राउण्ड में कांग्रेस 37 हजार से पीछे..भाजपा पार्षदों की बम्पर जीत
भाजपा मेयर प्रत्याशी की लगातर बढ़त...

बिलासपुर—भाजपा मेयर प्रत्याशी दो राउण्ड की गिनती में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक पर निर्णायक बढ़त के साथ आगे चल रही है। पहले राउण्ड में एल पद्मजा को प्रमोद नायक की वोट संख्या 14063 के मुकाबले 23856 मत हासिल हुआ। दूसरे राउण्ड में एल पद्मजा की वोट संख्या बढ़कर 59891 है। प्रमोद नायक को दूसरे में 33175 वोट मिले है। इस तरह भाजपा प्रत्याशी की कांग्रेस प्रत्याशी पर 26716 मतों की बढ़त रही है। चौथे राउण्ड में प्रमोद नायक एल पद्मजा से करीब 37 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं।
अन्य निगम की स्थिति
जानकारी मिल रही है कि रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनत चौबे, दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमार,अंबिकापुर में मृदुला भगत चिरमिरी में रामनरेश राय, जगदलपुर में संजय पाण्डेय, रायगढ़ में जगजीवन चौहान, कवर्धा में संजू देवी राजपूर, आगे चल रही है। सभी नगर निगम में गिनती के दौरान भाजपा प्रत्याशियों ने लगातार बढ़ बनाकर रखा है।
बिलासपुर निगम में इन पार्षदो की जीत
वार्ड क्रमांक 1..अमित भारते कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 36..बन्धू मौर्य भाजपा,वार्ड क्रमांक..31 शहजादी कुरैशी कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 25 रामा बघेल कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 26 असगरी बेगम कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 32अमित तिवारी भाजपा,वार्ड क्रमांक 5 लक्ष्मी नाथ साहू कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 7 श्याम कार्तिक वर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक…सीमा सिंह भाजपा, वार्ड क्रमाक 9 मनहरण कौशिक कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 10 पुष्पेन्द्र साहू कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 54 रानी देवांगन भाजपा, वार्ड क्रमांक 23 वन्दना चन्द्रिकापुरे भाजपा, वार्ड क्रमांक 22 संजय यादव भाजपा, वार्ड क्रमांक 21 मधुबाला टण्डन भाजपा, वार्ड क्रमांक 19 भरत कश्यप कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 20 कंचन माधवानी भाजपा, वार्ड क्रमांक 18 अंजली लक्ष्मी नारायण कश्यप भाजपा, वार्ड क्रमांक 17 कार्तिक यादव भाजपा, वार्ड क्रमांक 15 नितीन पटेल भाजपा, वार्ड क्रमांक 44 उधोराम साहू बागी भाजपा निर्दलीय प्रत्याशी, वार्ड क्रमांक 53 रेखा सूर्यवंशी भाजपा, वार्ड क्रमांक 68 ममता अमित मिश्रा भाजपा, वार्ड क्रमांक 57 रेखा पाण्डेय भाजपा, वार्ड क्रमांक 61 राजेश दुसेजा भाजपा,वार्ड क्रमांक 52 दीलिप पाटिल कांग्रेस,वार्ड क्रमांक 60 विजय ताम्रकार भाजपा, वार्ड क्रमांक 40 ओम कश्यप कॉंग्रेस की जीत ..