LIVE UPDATE
india

शिक्षकों का बड़ा आंदोलन: ‘सेवाकालीन शिक्षकों पर TET लागू करने’ के विरोध में आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन

आगरा। सेवाकालीन शिक्षकों पर टीईटी (TET) परीक्षा की अनिवार्यता लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार के निर्णय के विरोध में उत्तर प्रदेश के शिक्षक 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करेंगे।

शिक्षकों ने इस निर्णय को तानाशाही बताया है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

 अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के नेतृत्व में देशभर के शिक्षक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि जिले से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचेंगे और टीईटी की अनिवार्यता रद्द करने की मांग का समर्थन करेंगे।आगरा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कसाना ने इस निर्णय को तानाशाही बताया और कहा कि इससे शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा।

Condom ban in North Korea: उत्तर कोरिया में जनसंख्या बढ़ाने का अनोखा तरीका: कंडोम पर पाबंदी! चीन से अब ‘सबसे अधिक मांग वाला उपहार’ बन गई है तस्करी

प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित ने जानकारी दी कि आगरा जनपद के शिक्षक भारी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। इस विरोध प्रदर्शन में अशोक शर्मा, ओमवीर डागुर, मनोज शर्मा, राजेन्द्र त्यागी, हरेंद्र वर्मा, रविन्द्र सिंह, शिवनाथ बघेल, प्रदीप चौधरी, भानुवीर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

शिक्षकों की मांग है कि जो शिक्षक पहले से सेवा में हैं, उन पर टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता लागू न की जाए।

Back to top button
close