LIVE UPDATE
Bilaspur

एसपी के एक्शन मोड में आते ही हुक्का बार ध्वस्त, आरोपी संचालक गिरफ्तार

रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन में हुक्का बार ध्वस्त, तीन गिरफ्तार

बिलासपुर…शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर छापा मारकर पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि हुक्का बार संचालक को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन द्वारा अंजाम दी गई। छापेमारी के दौरान हुक्का बार में नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम अवैध संचालन किया जा रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हुक्का बार मैनेजर विक्रम ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा और अरबाज खान को गिरफ्तार किया। वहीं, हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

मौके से पुलिस ने हुक्का संचालन से जुड़ा पूरा सेटअप जब्त किया, जिसमें हुक्का पार्ट्स, कोयला, चिलम, पाइप, कोल हीटर, हिसाब पंजी, नगद राशि और मोबाइल फोन शामिल हैं। जब्ती से यह स्पष्ट हुआ कि हुक्का बार योजनाबद्ध तरीके से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई को शहर में अवैध नशे और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी बिना किसी दबाव के लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close