Chhattisgarh

Amitabh jain: अमिताभ जैन बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव..GAD से आदेश जारी

Chhattisgarh के मुख्य सचिव Amitabh jain अभी रिटायर नहीं होंगे, बल्कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। Vishnudeo Sai सरकार ने Amitabh jain को एक्सटेंशन दिया है। वह आगामी आदेश तक चीफ सेक्रेटरी के पद पर बने रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक अमिताभ जैन अगर आज रिटायर होते तो सुब्रत साहू या मनोज पिंगुआ को छत्तीसगढ़ का 13वां मुख्य सचिव बनाया जा सकता था। हालांकि रेस में सबसे आगे सुब्रत साहू थे। वहीं मनोज पिंगुआ के नाम की भी चर्चा जोरों पर थी।

इसके साथ ही नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। रविवार शाम को CM साय ने राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात की थी। हालांकि सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर जानकारी दी थी कि राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई है।

Back to top button