Big news

शोरगुल के बीच कांग्रेस की बैठक…पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा…सरकार ने किया संविधान को हाईजैक..संविधान बचाओ सभा को सचिन पायलट करेंगे संबोधित

शोरगुल के बीच कांग्रेस की संविधान सभा तैयारी

बिलासपुर– 8 मई को मुंगेली नाका स्थित मैदान में कांग्रेस ने संविधान बचाओ सभा का एलान किया है। कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे किया जाएगा। संविधान बचाओ सभा को कांग्रेस क राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक उमेश पटेल ने आज कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारियों को साझा किया। पटेल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी,विधायक और जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। 

        सवाल जवाब के दौरान पटेल ने जानकारी दिया कि राहुल गांधी पिछळे चार साल से संविधान बचाओ का मुहिम छेड़ा है। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान को हाईजैक कर लिया है। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एलान किया था पूर्ण बहुतमत की सरकार बनने पर संविधान को बदला जाएगा। लेकिन जनता ने भाजपा के मंसूबों को एक सिरे से नकार दिया। 

प्रेसवार्ता को देवेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। देश की सभी एजेन्सियों को मोदी सरकार ने हाईजैक कर लिया है। हिन्दू मुसलमान कर जनता को समस्याओं से लगातार ध्यान हटाया जा रहा है। आदिवासियों के अधिकारियों को छीना जा रहा है। प्रेस वार्ता में विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। 

तैयारियों की बैठक 

प्रेसवार्ता के बाद उमेश पटेल, देवेन्द्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। बैठक का आयोजन तीन चरणों में हुआ। बैठक में विशेष रूप से सभी पदाधिकारी और जनप्रतनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान जमकर अव्यवस्था भी देखने को मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष हाथ जोड़कर लोगों को समझाते बुझाते रहे। बावजूद इसके बैठक में मौजूद कांग्रेसी काफी शोरगुल करते रहे।

Back to top button
close