LIVE UPDATE
Big news

मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय शिविर… दिग्गज हुए शामिल…अमर अग्रवाल ने की अध्यक्षता

सरगुजा (मैनपाट)… सरगुजा भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरगुजा ज़िले के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय “सांसद–विधायक प्रशिक्षण वर्ग” शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों ने भाग लिया। शिविर का उद्देश्य पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को मजबूत करना एवं केंद्र व राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना था।

भाजपा मतलब सेवा भाव की पार्टी

इस महत्वपूर्ण आयोजन में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  अमर अग्रवाल ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। अग्रवाल ने शिविर के दौरान एक महत्वपूर्ण सत्र की अध्यक्षता करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, सुशासन और सेवा भाव को पार्टी की पहचान बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं से नीतियों के धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन की अपील की।

दिग्गजों का जमावड़ा

शिविर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  बी. एल. संतोष, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन

इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से राजनीतिक संवाद, संगठन विस्तार, नीति-निर्माण, और जनसंपर्क रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ। शिविर के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करें और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाएं।

सेवा और संवाद का युग

अमर अग्रवाल ने कहा कि,

“आज का युग सिर्फ राजनीति का नहीं, सेवा और संवाद का है। भाजपा कार्यकर्ता यदि जमीनी स्तर पर जनता की आकांक्षाओं से जुड़े रहेंगे, तो हम एक सशक्त, समर्पित और सर्वस्पर्शी संगठन बनकर उभरेंगे।”

इस शिविर को संगठन की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, जो आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतिक तैयारियों को नई दिशा देगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close