Big news
जवानों ने 31 माओवादियों को मार गिराया..28 की पहचान…डीजी ने कहा..21 दिन चला अभियान..1 करोड़ 72 के ईनामी माओवादी ढेर
सीआरपीएफ डीजी, छत्तीसगढ़ डीजी,एसपी की संयुक्त प्रेसवार्ता

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बीजापुर—-खबर बीजापुर जिले के नक्सल फील्ड से है। जवानों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में नक्सलियो के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। 21 दिनों तक पहाड़ी के बीच चलाए गए एन्टी नक्सल अभियान में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने 31 से अधिक माओवादियों को मार गिराया है। यह अभियान युद्दस्तर पर पहाड़ियों में छिपे नक्सलियों को घेरकर चलाया गया था। 21 अप्रैल से शुरू अभियान में जवानों को 11 मई तक कुल 31 खेत करने में सफलता मिली है। खबर लिखे जाने तक जवानों ने 28 नक्सलियों की पहचान कर चुके हैं।
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी खबर बीजापुर से है। जवानों कर्रेगुट्टा की पहाड़ी की लम्बे समय तक घेराबन्दी कर कुल 31 माओवादियों को मार गिराया है। खबर लिखे जाने तक 28 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। जानकारी देते चलें कि सुरक्षा बलों को जानकारी मिली की पहाड़़ी में कुख्यात ईनामी नक्सली छिपे है। बैठक कर बड़ी कार्रवाई की योजना तैयार कर रहे हैं।
खबर पुख्ता होने के बाद आदेश मिलते ही सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी को घेर लिया। CRPF डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ डीज अरुण देव गौतम ने संयुक्त प्रेसवार्ता में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बीजापुर पुलिस कप्तान जितेंद्र यादव भी मौजूद थे। अधिकारियों ने जानकारी दिया कि आपरेशन 21 अप्रैल से 11 मई तक चलाया गया। अभियान के दौरान नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन को बड़ी सफलता मिली है।
अधिकारियों के अनुसार इस दौरान कुल 21 मुठभेड़ हुआ। जवानों ने 31 माओवादियों को ढेर किया। अब तक 28 माओवादियों की पहचान हो चुकी है। मारे गए माओवादियों पर एक करोड़ 72 लाख से अधिक का इनाम घोषित था। जल्द तीन माओवादियों की भी पहचान कर लेंगे। इसके अलावा नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। .