Chhattisgarh
Promtion News: तहसीलदारों व अधीक्षक भू-अभिलेख अधिकारियों का प्रमोशन,डिप्टी कलेक्टर पद पर किया गया प्रमोट

Promtion News ।रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश के 18 तहसीलदारों और अधीक्षक भू-अभिलेख अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है।
सभी अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स के लेवल-12 (₹56,100-₹1,77,500) में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है।






