ChhattisgarhEducation
CG NEWS:शिक्षा विभाग में तबादलाः तीन अधिकारी इधर से उधर

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
CG NEWS:रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर प्रदेश के तीन शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया है।
जिनमें वर्तमान में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद एम आर सावंत प्राचार्य ई -संवर्ग को सहायक संचालक कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग जगदलपुर पदस्थ किया गया है। वर्तमान में विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ जिला जांजगीर – चांपा के पद पर पदस्थ विजय कुमार लहरे प्राचार्य ई -संवर्ग को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है। वर्तमान में सहायक संचालक संभागीय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के पद पर पदस्थ भूपेंद्र कुमार कौशिक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ई- संवर्ग को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ जिला जांजगीर – चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है।