LIVE UPDATE
Bilaspur

आरक्षकों को भारी पड़ी लापरवाही…वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने किया महिला आरक्षक समेत 4 को सस्पेन्ड…सभी को दिया यह निर्देश

वारंट संधारण में लापरवाही करने वाले आरक्षकों पर गिरी गाज

बिलासपुर—- वरिष्ठ पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने एक महिला आरक्षक समेत चार आरक्षकों को अनुशानात्कम कार्रवाई करते हुए चार निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार निलंबित आरक्षकों ने अपराधियों के खिलाफ हीला हवाली करते हुए वारंट और समंस में लापरवाही को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी के बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने एक महिला समेत चार आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक प्रकरणों में साक्षियों की उपस्थिति जरूरी है। खासकरअपराधी के दोषसिद्धी में साक्ष्य का होना अनिवार्य होता है। बावजूद इसके थाना तोरवा के अपराध में साक्षियों को उपस्थित नहीं कराया गया। जबकि सुनवाई के इसकी जरूरत अनिवार्य है।
बावजूद इसके थाना तोरवा पुलिस ने समंस वारंट के संधारण में लापरवाही को अंजाम दिया। जांच के बाद मामले में दोषी आरक्षक राजू सिन्हा, आरक्षक मनोज कुलमित्र और आरक्षक  रोहित पाटले को निलंबित किया गया है। इसी तरह जिला पुलिस कार्यालय में पदस्थ महिला आरक्षक शोभा तिर्की को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने जानकारी दिया कि चारो आरक्षकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के बाद कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी है। साथ ही जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को समंस, वारंटों की समय पर तामीली और उपस्थिति बहुत जरूरी है। यदि किसी ने लापरवाही की तो अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close