Chhattisgarh

CG News: कोंडागांव कलेक्टर ने SP के साथ बायपास मार्ग का निरीक्षण कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

CG News/कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ कोंडागांव में निर्माणाधीन बायपास मार्ग का निरीक्षण किया तथा शेष कार्य को समय सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बायपास मार्ग का समय पर निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक मशीनरी और मानव संसाधनों बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 8.89 किलोमीटर लंबाई वाले बायपास मार्ग सहित सभी पुल-पुलियों का भी गहन अवलोकन किया और मजदूर की संख्या बढ़ाते हुए बचे हुए सभी कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एस.डी.एम. अजय उरांव तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे।

Back to top button
close