LIVE UPDATE
Big news

परेड सलामी के बाद..पुलिस कप्तान ने सुना अपनों का दर्द…समस्या निदान के साथ किया सम्मान…कहा..मजबूत करें सूचना तंत्र

परेड में अच्छा टर्नआउट, अच्छी ड्रिल करने वाले कर्मचारियों का सम्मान

बिलासपुर— पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सिविल लाइन पुलिस मैदान में जवानों के परेड को सलामी दिया। कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होने कहा फिटनेस के लिए परेड बहुत जरूरी है। इस दौरान रजनेश सिंह ने जवानों की समस्याओं को गौर से सुना…कुछ समस्याओं का मौके पर ही निदान किया। तो कुछ कर्मचारियों को गलतियों के लिए फटकारा भी। उन्होने दुहराया कि अपराध और अपराधियों तक पहुचने में सूचना तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसलिए सबको निर्देश भी है कि चुस्त दुूरूस्त पुलिसिंग के लिए अपने सूचना तंत्र को सशक्त बनाकर रखें।
 
वरिष्ठ पुलिस कप्ता रजनेश सिंह ने सिविल लाइन पुलिस मैदान में परेड का निरीक्षण किया और सलामी भी दिया। एसपी ने टर्नआउट,स्क्वायड ड्रिल, शस्त्र अभ्यास, वाहन निरीक्षण किया। अच्छा टर्नआउट करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। टर्नआउट अच्छा नहीं करने वालों को फटाकारा भी। एसपी ने अनुशासन को पुलिस का श्ंगार बताया। अनुशासन में परेड की भूमिका अहम् है। सभी को तालमेल बनाकर एक आदेश में तत्काल कार्यवाही करना परेड की पहचान है।  परेड से शरीर में चुस्ती फुर्ती और मजबूती मिलती है।
परेड सलामी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी कर्मचारियों की गलतियों को सुना। समस्याओं का निदान मौके पर ही किया। पुलिस कप्तान ने दुहराया कि विभाग में सूचना तंत्र का अलग ही महत्व है। अधिकारी कर्मचारियों को सूचना संकलन को मजबूत करना होगा। सटीक सूचना से थाना क्षेत्र और जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने मे आसानी होती है। मजबूत सूचना संकलन से किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति बचा जा सकता है।
एसपी ने कहा कि सामान्य से लेकर विपरीत परिस्थितियों में काम करना पुलिस की विशेषता है। थाना चौकी पुलिस लाइन सभी जगह पदस्थ अच्छा काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की रजनेश सिंह ने तारीफ की। जनरल परेड में जिला के सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना ,चौकी प्रभारियों ने शिरकत किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button