LIVE UPDATE
Big news

तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत…परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़..ग्रामीणों का आरोप…बच्चियों को माफियों ने मारा

तालाब से मुरूम का अवैध उत्खनन..गड्ठे में फंसकर दोनों बहनों की मौत

बिलासपुर—तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरधौना में मुूरूम के अवैध उत्खनन से बने तालाब में डूबने दो सगी बहनों की मौत हो गयी है। दोनो बहने दादी के साथ गांव के चण्डीपारा तालाब नहाने गई थी।घटना की जानकारी के बाद मौके पर सकरी पुलिस पहुंच गयी। सगी दोनों बहनों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुरूम के अवैध उत्खनन से तालाब में जहां तहां बड़े बड़े गड्ठे हो गये है। जिसके चलते दोनों बहनों की मौत हुई है।
 गिरदौना गांव स्थित एक तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी है। घटना मंगलवार सुबह आठ बजे के आसपास की है। ओम प्रकाश जायसवाल की दोनो बेटियां दादी के साथ सुबह तालाब नहाने गयी। दोनों बेटियों में चांदनी जायसवाल की उम्र 13 जबकि पार्वती जायसवाल की 11 साल है।
चण्डीपारा तालाब नहाने के बाद दादी कपड़ा धोकर घर वापस आ गयी। लेकिन दोनो लड़कियां तालाब में नहाती रहीं। घर पहुंचने के बाद दोनो लड़कियां काफी देर तक नहीं आयी तो दादी दुबारा तालाब गयी। मौके पर कपड़े तो मिले लेकिन दोनों लड़कियों कहीं नजर नही आयी।
अनहोनी के डर से दादी ने घर के सदस्यों को जानकारी दी। आनन फानन में घर के सदस्य तालाब गायब लड़कियों को तलाशना शुरू कर दिया। तालाशी के दौरान गांव के लोगों ने भी सहयोग किया। कुछ देर बाद दोनों लड़कियों का शव तालाब में अवैध मुरूम बने गड्ढे में फंसा हुआ मिला।किसी तरह से सभी ने मिलकर लड़कियों के शव को बाहर निकाला। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।  सकरी पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिन रात अवैध उत्खनन
स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब में जब तब मुरूम का अवैध उत्खनन होता है। कई बार शिकायत के बाद भी मुरूम माफियों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय स्तर पर अवैध उत्खनन का विरोध भी किया गया । लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। अवैध उत्खनन से तालाब में बने बेतरतीब गड्ढ़े में फंसकर बच्चियों की मौत हुई है। मामले में अब कलेक्टर से शिकायत करेंगे।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close