LIVE UPDATE
Big news

खेत की फेसिंग में उलझी मिली लाश..मोटरसायकल क्षतिग्रस्त..देर रात्रि बड़े वाहन से हटकराने से हुआ हादसा…

क्षतिग्रस्त मोटरसायकल के साथ युवक की लाश बरामद

बिलासपुर—तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित गिरधौना कोड़पुरी मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। पुलिस को मौत की जानकारी गांव के कोटवार से मिली। कोटवार संतोष मानिकपुरी ने बताया कि खेत के फेंसिंग में एक युवक का शव फंसा है। शव के पास ही छतिग्रस्त मोटरसायकल पड़ी है। जानकारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। 

खबर तखतपुर थाना क्षेत्र के गिरधौना कोड़पुरी मार्ग से है। पुलिस को कोटवार से जानकरी मिली कि सड़क से हटकर खेत की फेंसिंग में एक युवक का शव फंसा है। युवक की उम्र करीब 30- 35 साल के बीच है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी एकत्रित हो गये।

पुलिस के अनुसार युवक शव फेंसिंग में फंसा है। पास मे क्षतिग्रस्त मोटरसायकल भी पड़ी है। प्रारंभिक जानकरी के अनुसार हादसा  देर की है। तेज रफ्तार में होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी। अथवा किसी अन्य बड़े वाहन से टकराने के बाद हादसा हुआ है। टकराने के बाद मोटरसायकल के साथ युवक खेत के पास पहुंचा और फेंसिंग में फंस गया। रात होने के कारण समय पर मदद नहीं मिलने से युवक की मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की पहचान किया जाना बाकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close