LIVE UPDATE
Big news

अवैध उत्खनन के खिलाफ एक्शन…अधिकारियों को देखते ही वाहन छोड़ भागे चालक…4 हाइवा समेत समेत ट्रैक्टर बरामद

खनिज और राजस्व की माफियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई

बिलासपुर—-खनिज विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर चार हाइवा समेत खनिज से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान दो चालक मौके पर हाइवा छोड़कर फरार हो गये। राजस्व विभाग की टींम ने बरामद वाहनों को पचपेढ़ी थाना और तखतपुर में पकरिया कोटवार के हवाले कर दिया है। साथ ही प्रकरण को खनिज विभाग को सुपुर्द किया है।

राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई कर चार हाइवा समेत ट्रैक्टर बरामद किया है। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर के आदेश पर लगातार खनिज माफियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। खनिज अधिकारी डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि इसी क्रम में एसडीएम मस्तुरी की टीम ने शिवनाथ नदी स्थित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम  ने 4 हाईवा और एक ट्रेक्टर जब्त किया है। टीम  को देखकर दो हाईवा चालक मोके पर भारी वाहन छोड़कर फरार हो गये। दोनो हाइवा को कोटवार को बुलाकर हवाले किया गया। इसके दो हाइवा और एक ट्रेक्टर को जब्त कर पचपेड़ी थाना के हवाले किया गया।
खनिज अधिकारी के अनुसार इसी दौरान पता चला कि तखतपुर स्थित जोन्धरा  ग्राम से खनिज का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जानकारी के बाद खनिज टीम ने नदी पहुंच रास्ते को खोदकर अवरोध उत्पन्न किया गया है। इसके अलावा तखतपुर तहसील के ग्राम पकरिया में अवैध ईंट निर्माण और विक्रय के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गकया। मौके पर लगभग 30 हजार ईंट बरामद किया गया है। ईंट को सरपंच और कोटवार के हवाले किया गया है।
डॉ.दिनेश मिश्रा ने बताया कि सभी मामलों में अपराध दर्ज किया गया है। मस्तूरी में कार्रवाई नायब तहसीलदार अप्रतिम पाण्डेय और  तखतपुर की कार्रवाई में तहसीलदार पंकज सिंह का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close