LIVE UPDATE
Education

Board Exam Update : पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 व 18 मार्च से..डीपीआई से मिले निर्देश के अनुसार तैयारी शुरू

Board Exam Update: बलौदाबाजार, 15 फरवरी। पांचवी की परीक्षा 17 से 27 मार्च तक और आठवीं की परीक्षा 18 से 3 अप्रैल तक होगी। बोर्ड पैटर्न पर करीब एक दशक बाद हो रही परीक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को दे दिया गया है।

इसके अनुसार पांचवी कक्षा में कुल 18 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें एक-एक अंक के पांच वस्तुनिष्ठा दो दो अंक के चार अति लघुत्तरीय तीन-तीन अंक के पांच लघु उत्तरीय और चार-चार अंक के तीन लघु उत्तरीय सवाल पूछे जाएंगे। पूरा पर्चा 40 अंक का और 10 अंक प्रयोजन कार्य के होंगे।

Board Exam Update/इस तरह पूरा पेपर 50 अंक का होगा। इसी तरह आठवीं में एक-एक अंक के 15 वस्तुनिष्ठ दो-दो अंक के 6 अति लघुउत्तरी तीन-तीन अंक के पांच लघु उत्तरीय चार-चार अंक के चार दीर्घ उत्तरी और 6, 6 अंक के दो अतिदीर्घ उत्तरीय सवाल हल करने होंगे। पूरा परिचय 80 अंकों का होगा 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के होंगे इस तरह पूरा पेपर 100 अंक का होगा।

परीक्षा के बाद 30 मार्च से पांचवी की और 4 अप्रैल से आठवीं के पर्चे का अंतर विकासखंड स्तर पर केंद्रीय मूल्यांकन किया जाएगा। इस तरह बच्चा जिस विकासखंड में पढ़ रहा है उसी विकासखंड में उसकी कॉपियों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

Board Exam Update/मूल्यांकन के प्रत्येक विकासखंड में एक-एक मुख्य मूल्यांकन करता नियुक्त किए जाएंगे।

15 अप्रैल तक कॉपियों के मूल्यांकन का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद उसका टेबुलेशन चार्ट बनाई जाएगी। पूरी तैयारी के बाद 30 अप्रैल को पांचवी और आठवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। 9 सदस्य जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति तैयार करेंगे प्रश्न पत्र जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने बताया कि प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा। इसके तीन-तीन सेट होंगे 28 फरवरी तक पेट की स्कूल में प्रोजेक्ट वर्क पूरा करना होगा।

डीपीआई से मिले निर्देश के अनुसार परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रश्न पत्र ब्लूप्रिंट मिला है इसके आधार पर 9 सदस्यों की जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति बनाकर प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। परीक्षा के पहले संबंधित केंद्र के नजदीक के थानों में सील बंद लिफाफों में प्रश्न पत्रों को रखा जाएगा। परीक्षा के 1 घंटे पहले प्रश्न पत्रों को थाने में परीक्षा केंद्र लेकर जा सकेंगे।

पूरक और अनुत्तीर्ण छात्रों को मई तक तैयारी कराएंगे जिले के शासकीय स्कूलों से पांचवी में 18 हजार 905 और आठवीं में 19 हजार 82 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

वार्षिक परीक्षा में जो परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण या पूरक की पात्रता रखेंगे, उनके लिए एक से 31 मई तक गर्मी में अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएगी। इसमें उन्हें परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके बाद 1 जून से उनकी पुन: परीक्षा ली जाएगी। इस तरह दो बार परीक्षा ली जाएगी।

Back to top button
close