Madhya Pradesh

MP News: राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार की घोषणा

12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार हुए घोषित

MP News: राज्य शासन ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार वर्ष 2023 की घोषणा की है। राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार में 12 विक्रम, 11 एकलव्य, 3 विश्वामित्र और एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार शामिल हैं।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट कर पुरस्कार प्राप्त सभी को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से लेख किया है कि “राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023 के राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार- विक्रम पुरस्कार, एकलव्य, विश्वामित्र पुरस्कार एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई।‘’

खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को खेलों में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये राज्य स्तरीय विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कारों की मूल भावना है कि यह पुरस्कार केवल शासन की ओर से नहीं, बल्कि समस्त जनता की ओर से प्रदेश में खेलों का विकास करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल हस्ती को सम्मान के लिये दिया जाता है।

विक्रम पुरस्कार (12 पुरस्कार)
विक्रम पुरस्कार वर्ष 1972 से प्रदान किया जा रहा है। विक्रम पुरस्कार सीनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। विक्रम पुरस्कार 12 सीनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जिसमें से ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल में 6 व्यक्तिगत श्रेणी में, 3 दलीय श्रेणी में, एक पुरस्कार दिव्यांग श्रेणी में एवं एक पुरस्कार परंपरागत खेल (ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले खेलों को छोड़कर) एवं एक पुरस्कार साहसिक खेल में दिया जाता है। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले खिलाड़ी को 2 लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। विक्रम पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में नियुक्ति प्रदान की जाती है।

विक्रम पुरस्कार-2023
व्यक्तिगत खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-6 पुरस्कार

क्र.

खिलाड़ी का नाम

पिता का नाम

खेल

स्थान

1.

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर

श्री वीर बहादुर सिंह तोमर

शूटिंग

खरगौन

2.

जाहन्वी श्रीवास्तव

श्री राजेश श्रीवास्तव

क्याकिंग-केनोइंग

भोपाल

3.

रागिनी मार्को

श्री मान सिंह मार्को

तीरंदाजी

जबलपुर

4.

शिवानी पवार

श्री नंदलाल पवार

कुश्ती

छिंदवाड़ा

5.

श्रृति यादव

श्री वीरेन्द्र कुमार यादव

बॉक्सिंग

भोपाल

6.

यामिनी मौर्य

श्री हरिओम मौर्य

जूडो

सागर

दलीय खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-3 पुरस्कार

7.

सचिन भार्गो

श्री भेरू

खो-खो

देवास

8.

नीलू डांडिया

श्री राजकुमार डांडिया

हॉकी

मंदसौर

9.

प्रवीण कुमार दवे

श्री शंभूलाल दवे

सॉफ्टबॉल

इंदौर

दिव्यांग श्रेणी-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-एक पुरस्कार

10.

रूबिना फ्रांसिस

श्री सिमोन फ्रांसिस

शूटिंग

जबलपुर

ओलम्पिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले अन्य खेल-एक पुरस्कार

11.

अपूर्व दुबे

श्री दिनेश दुबे

पॉवर लिफ्टिंग

इंदौर

साहसिक खेल-एक पुरस्कार

12.

भावना डेहरिया

श्री मुन्नालाल डेहरिया

माउंट एवरेस्ट

छिंदवाड़ा

एकलव्य पुरस्कार (11 पुरस्कार)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा स्थापित करने के लिये छोटी उम्र से ही खेलों के प्रति एकाग्रता आवश्यक है। अत: इस ओर बालक-बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 1996 से जूनियर खिलाड़ियों के लिये, जिन्होंने प्रदेश के लिये अटूट विश्वास सतत् साधना कर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है, एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया जाता है। एकलव्य पुरस्कार 21 वर्ष से कम आयु के जूनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले जूनियर खिलाड़ी को एक लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।

क्र.

खिलाड़ी का नाम

पिता का नाम

खेल

स्थान

1.

रितुराज बुन्देला

श्री लक्ष्मण सिंह बुन्देला

शूटिंग

टीकमगढ़

2.

भूमि बघेल

श्री विजय कुमार

क्याकिंग-केनोइंग

महेश्वर

3.

कृष्णा मिश्रा

श्री राकेश मिश्रा

स्क्वैश

इंदौर

4.

पूजा दांगी

श्री कैलाश दांगी

फेंसिंग

राजगढ़

5.

प्रभाकर सिंह राजावत

श्री दीवान सिंह राजावत

रोइंग

ग्वालियर

6.

नेहा ठाकुर

श्री मुकेश कुमार ठाकुर

सेलिंग

देवास

7.

प्रखर जोशी

श्री कैलाश जोशी

तैराकी

इंदौर

8

अर्जुन वास्कले

श्री नेमा वास्कले

एथलेटिक्स

खरगौन

9.

प्रियांशी प्रजापत

श्री मुकेश प्रजापत

कुश्ती

उज्जैन

दलीय खेल-ओलम्पिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में खेले जाने वाले खेल-3 पुरस्कार में से एक

10.

अंकित पाल

श्री संतोष पाल

हॉकी

ग्वालियर

ओलम्पिक/एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेल में नहीं खेले जाने वाले अन्य खेल-एक पुरस्कार

11.

गौरव पचौरी

श्री सुरेश पचौरी

पॉवर लिफ्टिंग

मुरैना

विश्वामित्र पुरस्कार (3 पुरस्कार)

प्रशिक्षक, जो समर्पित भाव से खिलाड़ियों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकी ढंग से प्रशिक्षण के माध्यम से तराशने व निखारने में सतत् कई वर्षों से प्रयासरत हैं, उन्हें भी प्रोत्साहित करने की दृष्टि से वर्ष 1995-96 से “विश्वामित्र’’ पुरस्कार से विभूषित किया जा रहा है। विश्वामित्र पुरस्कार प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष 3 विश्वामित्र पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, जिसमें 2 पुरस्कार व्यक्तिगत खेल में एवं एक पुरस्कार दलीय विधा में प्रदान किया जाता है। विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किये जाने वाले प्रशिक्षक को 2 लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।

विश्वामित्र पुरस्कार-2023

व्यक्तिगत खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-2 पुरस्कार

क्र.

प्रशिक्षक का नाम

पिता का नाम

खेल का नाम

स्थान

1.

श्री पीयूष कांती बरोई

श्री गोकुल बरोई

क्याकिंग-केनोइंग

भोपाल

2.

श्री अशोक कुमार यादव

श्री बलदेव यादव

तीरंदाजी

जबलपुर

दलीय खेल-ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले खेल-एक पुरस्कार

1.

श्री लोकेन्द्र शर्मा

डॉ. राधाचरण शर्मा

हॉकी

भोपाल

लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार (एक पुरस्कार)

लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार वर्ष 2002 से प्रारंभ किया गया है। यह पुरस्कार ऐसी खेल हस्ती को दिया जाता है, जिसने प्रदेश के खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिये जीवन पर्यन्त योगदान दिया हो। इस पुरस्कार में 2 लाख रुपये एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है। श्री रतनलाल वर्मा पुत्र स्व. श्री गंगाराम वर्मा, जिम्नास्टिक खेल, उज्जैन में महत्वपूर्ण योगदान देने पर वर्ष 2023 के लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

Back to top button