LIVE UPDATE
Big news

जिला आबकारी ने भेजा शासन को प्रस्ताव…यहां खोले जाएंगे दस नए दुकान….चार प्रीमियम शॉप में मिलेगी हाई रेंज की शराब

दस दुकान और चार प्रीमियम शॉप खोलने का प्रस्ताव

बिलासपुर—जिला आबकारी विभाग ने दस नए जगह में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। विभाग ने जिले में चार प्रीमियम दुकान खोले जाने की भी अनुमति मांगी है। दस नए जगह खोले जाने वाले सभी शराब दुकान अलग अलग स्थान से विस्थापित किए जाएंगे। जानकारी देते चलें कि शासन ने आदेश जारी कर भीड़भाड़ समेत अन्य  प्रतिबंधित क्षेत्रों से दुकानों को हटाने को उचित कदम उठाने को कहा है। साथ ही  कम्पोजिट दुकानों को यथोचित अलग अलग किए जाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिला आबकारी विभाग ने एक प्रस्ताव भेजकर जिले के दस कम्पोजिट दुकानों को अलग अलग कर दस क्षेत्रों में खोले जाने की अनुमति मांगी है।

      जिला आबकारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के दस कम्पोजिट दुकानों को अलग अलग किया जाएगा। मतलब एक जगह से संचालित देशी और विदेशी मदिरा दुकानों के लिए अलग अलग दुकान खोले जाएंगे। नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि चांटीडीह,सकरी,तखतपुर,मस्तूरी,मल्हार,सीपत से देशी शराब दुकानों को नए स्थान पर खोला जाएगा। बरतोरी, कोडापुरी, तेंदुआ, भतचौरा, पचपेढ़ी, खम्हरिया में खोला जाएगा। जल्द ही स्थान कर लिया जाएगा। 

नवनीत तिवारी ने जानकारी दिया कि इसके अलावा भिल्मी, केंदा,हिर्री और तेंदुआ में भी शराब की नई दुकान खोलेंगे। सहायक उपायुक्त ने कहा कि शासन को चार चयनित स्थान पर प्रीमियम शाप खोले जाने का भी प्रस्ताव भेजा है। प्रीमियम शॉप तखतपुर, मंगला, राजकिशोर नगर और सीपत में खोला जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close