BilaspurChhattisgarh
चार महीने बाद पकड़ाया चैन स्नेचर…पुलिस ने बरामद किया सात ग्राम सोना…बिहार निवासी खरीदार को भी भेजा गया जेल
एनटीपीसी कालोनी महिलाओं के सथ आरोपियों ने किया झपटामार

बिलासपुर—-सीपत पुलिस ने एसीसीयू के साथ कार्रवाई कर झपटमारों को गिरप्तार किया है। पकड़े गए दोनो झपटमार चार महीने पहले NTPC कॉलोनी में सोने की चैन झपट्टा मारकर फरार रहे थे। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनो को धर दबोचा। दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरी का सहारा लेना पड़ा है। पकड़े गए दोनो आरोपियों को नाम चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की और शशिकांत उर्फ मोनू वैष्णव है। आरोपी चन्द्रप्रकाश रतनपुर और शशिकांत सरकंडा थाना का निवासी है।
सीपत पुलिस के अनुसार एनटीपीसी कालोनी निवासी उर्जा ठाकुर ने 7 नवम्बर 2024 को चैन स्नेचिंग की रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि नवाडीह चौक सीपत से अपनी मां मीना ठाकुर के साथ अपनी स्कूटी एनटीपीसी कालोनी स्थित घर जा रही थी। एनटीपीसी कालोनी गेट के पहले मोड़ के पास मेनरोड पर पीछे से बाईकसवार दो लोग आए। दोनों ने चेहरे पर गमछा बांधा था। बाइक सवार स्कूटी के बगल से क्रास करते हुए गले में पहने सोने के चैन को बलपूर्वक झपट्टा मारकर भाग गए।
पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि झपटामारी के बाद दोनो आरोपी फरार है। इसी दौरान मुखबिर की जानकरी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की और शशीकांत उर्फ मोनू वैष्णव को पकड़ा गया। दोनो आरोपियों ने अपराध कबूल किया।
आरोपियों ने पुलिस ने 7 ग्राम सोने की चैन बिहार गया निवासी राजेश उर्फ राजू सोनी को बेचा है। जानकारी के बाद आरोपी राजेश सोनी को गिरफ्तार किया गया। दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों से मोटरसायकल भी बरामद किया गया है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे