Chhattisgarh
CG News: सत्तर से अधिक शिक्षकों पर व्यापम की कार्रवाई,वेतन वृद्धि रोकी

CG News।रायपुर। छत्तीसगढ़ में मूल्यांकन कार्य में लापरवाह बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 79 लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए 3, 5 और 6 सालों के लिए पारिश्रमिक कार्य से 3 वर्ष के लिए वंचित किया गया है। साथ ही वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने की भी अनुशंसा की गई है।













