LIVE UPDATE
Sports

IPL 2026- Mumbai Indians की जीत , आईपीएल में रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतकों का अर्धशतक

अंगकृष सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। रघुवंशी 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट अपने नाम किया।

IPL 2026/मुंबई/ Mumbai Indians के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में तूफानी अर्धशतक लगाया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध रोहित ने 38 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 78 रन बनाए। यह आईपीएल में रोहित का 50वां अर्धशतक रहा।

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 72 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर (66) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शिखर धवन (53) तीसरे और केएल राहुल (45) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल करियर में उनका सबसे तेज ‘पचासा’ है। इससे पहले रोहित साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 25 गेंदों पर अर्धशतक लगा चुके हैं।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इस टीम को फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 69 रन जोड़े।

एलन 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने कैमरून ग्रीन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। ग्रीन ने टीम के खाते में 18 रन जोड़े।

इस टीम ने 109 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहाणे ने अंगकृष सूर्यवंशी के साथ 36 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रहाणे 40 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए।

अंगकृष सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। रघुवंशी 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Back to top button
close