LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

Strictness on illegal plating: अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, दोषियों पर होगी कडी कार्यवाही

सार्वजनिक सूचना के माध्यम से संबंधित 14 व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भूमि शासन के अधीन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Strictness on illegal plating।उमरिया। प्रभारी मंत्री  नागर सिंह चौहान के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर धरणेंद्र जैन के मार्गदर्शन में एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह द्वारा अवैध कॉलोनाइजरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Strictness on illegal plating।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़ ने सार्वजनिक सूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि ग्राम डबरौहा, तहसील बांधवगढ़ स्थित खसरा नंबर 306/1 को 14 भूखण्डों में विभाजित कर बिना वैध अनुमति के अवैध प्लॉटिंग कर बिक्री की गई है,जो पूर्णतः नियम विरुद्ध है।

जारी सूचना में बताया गया है कि संबंधित भूमि का ग्राम पंचायत (कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन) निर्गमन तथा शर्तों नियम 2014 के तहत विधिवत पंजीयन नहीं कराया गया है।

साथ ही मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 (क्रमांक 1 सन् 1994) की धारा 61 (ड) एवं 61 (ड-1) के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया है।एसडीएम ने हिदायत देते हुए कहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन एवं वैधानिक अनुमति के की जा रही प्लॉटिंग न केवल अवैध है, बल्कि आम जनता को भी भ्रमित करने का प्रयास है।

ऐसे मामलों में संबंधित भूमि को मध्यप्रदेश शासन के अधिकार में लेने की कार्यवाही की जाएगी।

सार्वजनिक सूचना के माध्यम से संबंधित 14 व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भूमि शासन के अधीन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

Back to top button
close