“खेत से लौटती महिला को बनाया शिकार…आरोपी तुरंत गिरफतार..पुलिस ने भेजा सीधा जेल पहुंचा
अकेलापन देख बढ़ा आरोपी, पुलिस ने दिखाई सख्ती — सीधा जेल पहुंचा

बिलासपुर/सीपत..गांव के सन्नाटे और अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने बिना देर किए गिरफ्तार कर लिया। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए, लेकिन इस बार पुलिस की तेजी ने साफ संदेश दे दिया—ऐसे मामलों में अब किसी भी तरह की ढील नहीं मिलेगी।
घटना 16 मार्च की दोपहर की है, जब पीड़िता अपने प्लाट में काम खत्म कर करीब साढ़े तीन बजे घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही संतोष पटेल उसे अकेला देखकर पीछे से दौड़ता हुआ पहुंचा, हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की, अश्लील बातें की और गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंचकर पूरी घटना दर्ज कराई।
मामला सामने आते ही सीपत थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी संतोष कुमार पटेल, निवासी हरदाडीह को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना स्तर पर भी सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है।





