LIVE UPDATE
Chhattisgarh

CG Teacher TET Mandatory 2026-शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य: शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, 80 हजार से ज्यादा टीचर रडार पर

छत्तीसगढ़ में 80,491 शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में जिलेवार आंकड़े पेश किए हैं। कोंडागांव में सबसे ज्यादा प्रभावित शिक्षक।

CG Teacher TET Mandatory 2026/रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। हालांकि, सरकार ने अभी इसके लिए कोई औपचारिक आदेश सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

​विधानसभा में विधायक बालेश्वर साहू के एक प्रश्न के लिखित जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जिलेवार आंकड़े पेश किए हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश के हजारों शिक्षकों को अपनी सेवा बरकरार रखने या पदोन्नति के लिए अब इस परीक्षा की दहलीज पार करनी होगी।CG Teacher TET Mandatory 2026

​कोंडागांव में सबसे ज्यादा, मुंगेली में सबसे कम शिक्षक

​शिक्षा मंत्री द्वारा सदन में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कुल 80,491 शिक्षकों की पहचान की गई है जिन्हें TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो सकता है। आंकड़ों के विश्लेषण से कुछ मुख्य बातें सामने आई हैं:

  • सर्वाधिक संख्या: कोंडागांव जिले में सबसे ज्यादा 5,000 से अधिक ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने अब तक टीईटी पास नहीं की है।
  • न्यूनतम संख्या: मुंगेली जिले में ऐसे शिक्षकों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है।
  • तैयारी पूरी: विभाग ने जिलेवार सूची तैयार कर ली है, जिससे भविष्य में परीक्षा आयोजन या आदेश लागू करने में आसानी हो।

​दरअसल, यह पूरी कवायद सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद शुरू हुई है, जिसमें शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में टीईटी को अनिवार्य बताया गया है।

कोर्ट के अनुसार, जिनकी सेवा 5 साल से अधिक बची है, उन्हें 2 साल के भीतर (सितंबर 2027 तक) यह परीक्षा पास करनी होगी।CG Teacher TET Mandatory 2026

Back to top button