india

aaj ka mausam- मौसम का बदलेगा मिजाज, लू और बारिश दोनों का रहेगा असर

aaj ka mausam/भारत में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। जहां एक तरफ गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

aaj ka mausam/भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 15 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। दूसरी ओर, ओडिशा समेत 9 राज्यों में लू चलने की आशंका है।

दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी, तापमान रहेगा हाई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी का असर दिखने लगा है। 17 मार्च की सुबह अधिकतम तापमान 28.56°C दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान 17.05°C से 31.29°C के बीच रहेगा।

aaj ka mausam/हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटे है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। 18 मार्च को हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले हफ्ते से राजधानी में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई गई है।

ओडिशा में रेड अलर्ट, लू का कहर बरपने की आशंका

aaj ka mausam/मौसम विभाग ने ओडिशा में भीषण गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच चुका है। पश्चिमी ओडिशा में हीट वेव (लू) का खतरा मंडरा रहा है। झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, उत्तरी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उत्तरी कर्नाटक में भी तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले 5 दिनों तक गुजरात के तटीय इलाकों में भी गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।

उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी की संभावना

19 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। असम, मेघालय और नागालैंड में बिजली कड़कने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 5 दिनों में बारिश हो सकती है। सिक्किम में ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

मध्य भारत में भी बारिश का दौर

20 से 23 मार्च के बीच पूर्वी मध्य भारत में गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन तेज हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं

Back to top button