IMD Alert 2025-बदला मौसम, आंधी-तूफान और बारिश से तापमान में गिरावट, जानें अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान

IMD Alert 2025- होली के बाद दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है। शुक्रवार शाम तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार की सुबह भी तेज सर्द हवाओं के साथ मौसम ठंडा महसूस किया गया। हालांकि, इसके बावजूद अधिकतम तापमान 31.73°C रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिन में तापमान 20.05°C से 35.88°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि हवा की गति 23 किमी प्रति घंटा होगी और नमी 18% तक बनी रहेगी।
IMD Alert 2025/मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज और कल यानी 15 और 16 मार्च को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, आंधी-तूफान भी दस्तक दे सकता है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पूरे उत्तर भारत में मौसम प्रभावित रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे देश में बदलाव
IMD Alert 2025/मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य अफगानिस्तान और पाकिस्तान में 3.1 से 7.6 किमी ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। वहीं, राजस्थान और पंजाब के ऊपर भी पश्चिमी हवाओं का दबाव बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम परिवर्तन की वजह बन सकता है।
इस असर से अगले 4-5 दिनों तक हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 16 मार्च को तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
पूर्वी और दक्षिणी भारत में भी लू का अलर्ट
देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 15 से 17 मार्च के बीच ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में दिन के समय अधिकतम तापमान 40°C के पार जा सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने वाला है। 15 से 18 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज आंधी, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर भारत में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा
हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, 16 मार्च को पंजाब में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और 17 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तापमान में गिरावट से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन आंधी-तूफान और बारिश के चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।IMD Alert 2025