LIVE UPDATE
Bilaspur

कागज़ से बाहर, ज़मीन पर असर: दिव्यांग हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने की सख्त हिदायत

हक़ का पहिया ज़मीन पर घूमे: दिव्यांग योजनाओं पर कावड़िया की सीधी मॉनिटरिंग

बिलासपुर… छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर निर्देश दिया कि हर पात्र दिव्यांगजन तक लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में ऋण प्रकरण, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण वितरण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई।

अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ा जाए और ऋण प्रक्रिया सरल बनाई जाए। उन्होंने शहर के विशेष विद्यालयों व छात्रावासों का निरीक्षण कर शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close