LIVE UPDATE
Bilaspur

बिलासपुर को 40 करोड़ की बड़ी सौगात: पेण्ड्रीडीह से नेहरू चौक तक 15 किमी सड़क होगी मजबूत.. लोक निर्माण मंत्री का आदेश..गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्त निगरानी

शहर की धड़कन सड़क को मिलेगा नया जीवन, 40 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत

बिलासपुर… शहर के महत्वपूर्ण पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के उन्नयन के लिए राज्य शासन ने 40 करोड़ 79 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 15.38 किलोमीटर लंबी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति संबंधी परिपत्र जारी कर दिया है।

गुणवत्ता पर समझौता नहीं

अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों और संपूर्ण क्रियान्वयन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्धारित समय-सीमा में निविदा प्रक्रिया पूरी करने, प्राक्कलन के अनुरूप मितव्ययिता बरतने और अनुबंधित अवधि में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनावश्यक समय-वृद्धि स्वीकार नहीं होगी। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर कारणों की स्थिति में सक्षम अधिकारी समय-सीमा बढ़ाने पर विचार करेगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close