आदतन कोचिया गिरफ्तार… रेड में हज़ारों रुपयों की शराब बरामद…ज़ब्त हुई गाड़ी
पुलिस की रेड में 20 लीटर देशी प्लेन शराब और मोटरसाइकिल जब्त

बिलासपुर… नशे के कारोबारियों पर सख्ती जारी रखते हुए रतनपुर पुलिस ने एक आदतन शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 110 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 19.800 लीटर) कीमत लगभग 8,800 रुपये और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई।
मुखबिर सूचना पर जाली मेनरोड में घेराबंदी
जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई के निर्देश के बाद पुलिस टीम ने रेड अभियान चलाया। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में देशी शराब लेकर ग्राम जाली की ओर जा रहा है।
टीम ने जाली मेनरोड पर घेराबंदी की और संदेही को रोका। तलाशी में मोटरसाइकिल पर रखी 110 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।
आरोपी को जेल भेजा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कश्यप (34 वर्ष), पिता सियाराम कश्यप, निवासी हरनमुड़ी, थाना पाली, जिला कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक कौशल खूटे, आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे और संजय यादव की सक्रिय भूमिका रही।





