मोबाइल नंबर नहीं दिया तो पकड़ लिया हाथ: पुलिस ने आरोपी को दबोचा…क्यों पढ़े ख़बर
दुकान से लौट रही नाबालिग से छेड़छाड़, फरार युवक अब न्यायिक रिमांड पर

बिलासपुर… रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। घटना 14 फरवरी 2026 की है, जब पीड़िता अपनी मौसी के घर ग्राम सेमरा आई हुई थी।
मोबाइल नंबर से शुरू हुआ विवाद
ग्राम मरहीकॉपा, थाना कोटा निवासी पीड़िता ने रतनपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेमरा में किराना दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान सेमरा निवासी अनुराग जायसवाल ने उसका मोबाइल नंबर मांगा। पीड़िता ने इनकार किया तो आरोपी ने जबरन उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना के बाद घर छोड़कर फरार
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार था। पुलिस को उसके घर लौटने की सूचना मिली तो टीम ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग जायसवाल (20 वर्ष), पिता राजेन्द्र जायसवाल, निवासी सेमरा (चपोरा), थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक पवन सिंह और आरक्षक बिजेन्द्र रात्रे की सक्रिय भूमिका रही।





