LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Rohit Tomar Raipur Arrest News,रायपुर में तोमर ब्रदर्स पर कानून का शिकंजा: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने स्थायी वारंट पर की बड़ी कार्रवाई

रायपुर के अपराध जगत में दहशत का पर्याय बन चुके 'तोमर ब्रदर्स' की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबी फरारी और सुप्रीम कोर्ट से मिली आंशिक राहत के बीच, पुलिस ने आखिरकार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Rohit Tomar Raipur Arrest News।राजधानी रायपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोरी के आरोपी रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Rohit Tomar Raipur Arrest News।यह गिरफ्तारी साल 2019 के एक पुराने मामले में जारी स्थायी वारंट की तामिली के तहत की गई है। 16 फरवरी 2026 को पुलिस ने इस वारंट पर अमल करते हुए रोहित को हिरासत में लिया और कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी आंशिक राहत।Rohit Tomar Raipur Arrest News

​रोहित तोमर पिछले कई महीनों से फरारी काट रहा था। हाल ही में उसे सुप्रीम कोर्ट से उन चार मामलों में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक (Stay) मिली थी, जो पुरानी बस्ती थाने में जून-जुलाई 2025 के दौरान दर्ज हुए थे। हालांकि, शीर्ष अदालत की यह राहत केवल उन्हीं विशिष्ट मामलों तक सीमित थी।

कोतवाली पुलिस ने इसी कानूनी बारीकी का फायदा उठाते हुए साल 2019 के पुराने मामले (वारंट) में उसे दबोच लिया।

तोमर ब्रदर्स: आतंक की लंबी फेहरिस्त।Rohit Tomar Raipur Arrest News

​रायपुर में ‘तोमर ब्रदर्स’ (रोहित और वीरेंद्र तोमर) के खिलाफ अपराधों की एक लंबी सूची है।

  • अपराध: दोनों भाइयों पर मारपीट, चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और भारी ब्याज पर कर्ज देने (सूदखोरी) जैसे 16 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
  • वीरेंद्र की गिरफ्तारी: रोहित के भाई वीरेंद्र सिंह तोमर (उर्फ रूबी) को पुलिस पहले ही 9 नवंबर 2025 को ग्वालियर (मप्र) से गिरफ्तार कर चुकी है।
  • बुलडोजर कार्रवाई: कुछ समय पूर्व जिला प्रशासन ने भाठागांव स्थित इनके अवैध कार्यालय पर बुलडोजर चलाकर कड़ी चेतावनी दी थी।

पुलिस की सक्रियता और पूछताछ

​करीब तीन हफ्ते पहले रोहित तोमर हुलिया बदलकर अपने वकील के साथ पुरानी बस्ती थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उससे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी।

उस समय सुप्रीम कोर्ट के स्टे के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस की इस ताजा कार्रवाई ने उसकी फरारी और कानूनी ढाल को ध्वस्त कर दिया है।

Back to top button
close