LIVE UPDATE
indiaEducation

JEE Mains 2026 Topper- पिता चलाते हैं हार्डवेयर की दुकान, बेटे ने JEE Main 2026 में किया कमाल; 100 पर्सेंटाइल लाकर बिहार के शुभम बने ऑल इंडिया टॉपर

जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी हो गया है. 12 कैंडिडेट्स ने संयुक्त रूप से 100 पर्सेंटाइल हासिल की है. इसमें बिहार के शुभम कुमार भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कि शुभम कुमार कौन हैं.

JEE Mains 2026 Topper/पटना। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन 1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें बिहार के गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए नया इतिहास रच दिया है। देशभर के उन 12 चुनिंदा होनहार छात्रों में शुभम का नाम शामिल है.

जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। शुभम न केवल संयुक्त रूप से देश के शीर्ष पर काबिज हुए हैं, बल्कि उन्होंने बिहार राज्य की टॉपर सूची में भी पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार और पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता के बाद से ही पूरे गया शहर और शैक्षणिक जगत में उनकी चर्चा हो रही है।

शुभम कुमार का सफर एक साधारण लेकिन प्रेरणादायक पृष्ठभूमि से शुरू हुआ।

वे मूल रूप से गया शहर के नादरगंज ब्राह्मणी घाट के निवासी हैं। उनके पिता, शिवकुमार, गया के रमना रोड पर एक हार्डवेयर की छोटी सी दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता, कंचन देवी, एक गृहिणी हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभम ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों और लक्ष्य साफ हो, तो संसाधनों की कमी कभी भी सफलता के आड़े नहीं आती। शुभम की शुरुआती शिक्षा गया से ही हुई, जहां उन्होंने नजरथ एकेडमी से 10वीं की परीक्षा पास की और इसके बाद ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।

अपनी बुनियादी शिक्षा पूरी करने के बाद, शुभम ने इंजीनियरिंग की दुनिया के सबसे कठिन पायदान को छूने का सपना देखा और कोचिंग के लिए राजस्थान के कोटा चले गए। पिछले एक साल से वे कोटा के प्रतिस्पर्धी माहौल में रहकर खुद को निखार रहे थे। शुभम की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और समय का बेहतरीन प्रबंधन रहा है।

वे बताते हैं कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान प्रतिदिन लगभग 10 घंटे की सघन पढ़ाई की। शुभम अपनी इस शानदार उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को देते हैं, जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया।

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की असली प्रेरणा शुभम को अपने घर के माहौल से ही मिली। उनकी बड़ी बहन वर्तमान में देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT पटना में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। अपनी बहन को आईआईटी जैसे संस्थान में पढ़ाई करते देख शुभम के मन में भी एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने की ललक जागी, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी तपस्या से सच कर दिखाया। 

Back to top button
close