final voter list- वोटर लिस्ट अपडेट, 9 राज्यों में टला अंतिम सूची का प्रकाशन, UP-MP समेत इन राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल
पिछले साल 27 अक्टूबर को घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया गया है।यह प्रक्रिया सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ समाप्त होनी थी, लेकिन निर्धारित समय-सीमा में यह कवायद पूरी नहीं हो सकी।

final voter list/दिल्ली/ मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नौ राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश निर्धारित समय सीमा में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित नहीं कर पाये।हालांकि, निर्वाचन आयोग (ईसी) के मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के महत्वाकांक्षी दूसरे चरण के तहत, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने शनिवार को अपनी अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी।
पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची में केंद्र शासित प्रदेश के 9,44,211 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, लक्षद्वीप में 57,607 मतदाता हैं।
पिछले साल 27 अक्टूबर को घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं को शामिल किया गया है।यह प्रक्रिया सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ समाप्त होनी थी, लेकिन निर्धारित समय-सीमा में यह कवायद पूरी नहीं हो सकी।final voter list
हालांकि, लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने शनिवार को अपनी-अपनी मतदाता सूचियां जारी कर दीं।राजस्थान में भी शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी होनी थी, लेकिन निर्वाचन आयोग ने प्रकाशन की तारीख बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी है।final voter list
नवीनतम कार्यक्रम के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात की अंतिम मतदाता सूची 17 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंडमान, केरल, छत्तीसगढ़ और गोवा की अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित की जायेगी।
मध्य प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 23 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को और उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
इसके अलावा, असम में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 10 फरवरी को पूरा हुआ।





