अनुशासन पर प्रशासन सख्त: महीनों से लापता औषधालय कर्मचारी निलंबित
ड्यूटी से गायब औषधालय सेवक पर कार्रवाई: घुटकू आयुर्वेद केंद्र से निलंबन

बिलासपुर..शासकीय आयुर्वेद औषधालय घुटकू में पदस्थ औषधालय सेवक ऋषिकेश भारद्वाज को लंबे समय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
28 अक्टूबर 2025 से अनुपस्थित
अधिकृत जानकारी के अनुसार भारद्वाज 28 अक्टूबर 2025 से अपने कर्तव्यों से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला आयुष अधिकारी, बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए कार्रवाई की। कलेक्टर बिलासपुर के अनुमोदन के बाद निलंबन आदेश जारी किया गया।
अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ
निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
पुडू औषधालय बनाया गया मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शासकीय आयुर्वेद औषधालय पुडू, जिला बिलासपुर निर्धारित किया गया है। निर्देशित किया गया है कि वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।





