LIVE UPDATE
Chhattisgarh

बस स्टैंड में दबंगई? अवैध वसूली और धमकी के आरोप से मचा हड़कंप

रामानुजगंज…(पृथ्वीलाल केशरी)..नगर के बस स्टैंड परिसर में कथित अवैध वसूली और दबंगई के आरोपों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्ड क्रमांक 9 निवासी प्रभु दयाल सिंह ने थाना रामानुजगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए एक व्यक्ति पर एजेंसी के नाम पर मनमानी और धमकी देने का आरोप लगाया है।

एजेंसी’ के नाम पर वसूली का आरोप

शिकायत के अनुसार, 11 फरवरी की सुबह लगभग 8:45 बजे बस स्टैंड में बस एजेंट के रूप में सक्रिय विकास कुमार द्वारा कथित रूप से बस संचालकों से अवैध वसूली की जाती है। आरोप है कि एजेंसी के नाम पर रकम ली जाती है और विरोध करने वालों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वे सुबह बस स्टैंड पहुंचे तो आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में यह भी उल्लेख है कि आरोपित के व्यवहार से लोग भयभीत रहते हैं और कभी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियों के आरोप सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि बस स्टैंड में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में लिया गया है और जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close