LIVE UPDATE
Chhattisgarh

Pm shri school के प्राचार्य पर गिरी गाज, छात्रों और पालकों की शिकायत के बाद कलेक्टर ने किया तबादला

Pm shri school ।सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एल.पी. पटेल का तबादला तत्काल प्रभाव से शासकीय हाई स्कूल दानसरा कर दिया है।

Pm shri school।यह अनुशासनात्मक कार्रवाई स्कूल में अध्ययनरत् छात्रों और उनके पालकों द्वारा कक्षा शिक्षकों के विरुद्ध की गई गंभीर शिकायतों के बाद की गई है。 शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को विस्तृत जांच के निर्देश दिए थ।

7 फरवरी 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में स्कूल के भीतर शिक्षा की गुणवत्ता और शांति व्यवस्था को लेकर प्रतिकूल तथ्य सामने आए।

रिपोर्ट के आधार पर विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को सुधारने और प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्राचार्य एल.पी. पटेल को इस शैक्षणिक सत्र तक के लिए अस्थायी रूप से अन्यत्र संलग्न किया गया है।

प्राचार्य के तबादले के साथ ही स्कूल के सुचारू संचालन के लिए सेजेस पीएम श्री स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता अभय बैरागी को संस्था के समस्त वित्तीय और प्रशासनिक प्रभार सौंप दिए गए हैं।

Back to top button
close