LIVE UPDATE
Chhattisgarhcrime

न्यायालय ने सुना दिया फैसला, नशे के आरोपी को 10 साल की सजा पर मामला क्या था…..?

सूरजपुर। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सूरजपुर ने नशे के कारोबार से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी मोहम्मद इस्माईल अंसारी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय ने गवाहों के बयान और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया।

अब जरा मामला समझिए यह पूरा प्रकरण 9 अप्रैल 2025 की रात का है। थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवनगर नावापारा निवासी मोहम्मद इस्माईल अंसारी अपने घर के पास नशीली दवाइयों की खुलेआम बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के कब्जे से 187 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 178 नग एविल इंजेक्शन, कुल 365 नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए।

पुलिस ने नशीली इंजेक्शन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की विवेचना एएसआई सुमंत पाण्डेय की ओर से की गई, जिन्होंने प्रकरण में मजबूत साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।

विशेष न्यायाधीश मानवेन्द्र सिंह के न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी का अपराध सिद्ध पाया गया। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने 24 जनवरी  को निर्णय पारित करते हुए आरोपी को कड़ी सजा सुनाई। यह फैसला नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close