Who is Turkish actress hande ercel-शाहरुख खान को अंकल कहकर चर्चा में आईं तुर्की की मशहूर एक्ट्रेस हैंडे अर्शेल, जानें आखिर कौन हैं बॉलीवुड के किंग खान को न पहचानने वाली ये हसीना

Who is Turkish actress hande ercel/सऊदी अरब के रियाद में हाल ही में आयोजित हुए ‘जॉय अवार्ड्स’ में दुनिया भर के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की, लेकिन इस आयोजन की सबसे अधिक चर्चा बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान और तुर्की की लोकप्रिय अभिनेत्री हैंडे अर्शेल की वजह से हो रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो और उसके बाद आए एक बयान ने नेटिजन्स के बीच बहस छेड़ दी है। दरअसल, जॉय अवार्ड्स के दौरान जब शाहरुख खान मिस्र की प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीना खलील के साथ मंच साझा कर रहे थे, तब दर्शकों के बीच बैठीं हैंडे अर्शेल अपने फोन से उस पल को कैद करती नजर आईं। शुरुआत में शाहरुख के प्रशंसकों को लगा कि हैंडे भी किंग खान की दीवानी हैं और उनका वीडियो बना रही हैं, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।
Who is Turkish actress hande ercel/हैंडे अर्शेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए शाहरुख खान की ओर इशारा किया और लिखा कि “ये अंकल कौन हैं।” उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए यह भी कहा कि वह शाहरुख खान की फैन नहीं हैं, बल्कि वह उस दौरान मंच पर मौजूद अपनी सहेली अमीना खलील का वीडियो बना रही थीं।

इस बयान के बाद से ही भारतीय प्रशंसक और टर्किश ड्रामा के शौकीन यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर हैंडे अर्शेल कौन हैं और क्या वे सच में ग्लोबल आइकन शाहरुख खान को नहीं पहचानतीं। हैंडे अर्शेल तुर्की के सिनेमा और टेलीविजन जगत का एक बहुत बड़ा नाम हैं और उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
हैंडे अर्शेल के करियर की शुरुआत बेहद प्रभावशाली रही है। साल 2012 में उन्होंने ‘मिस तुर्की’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
साल 2013 में उन्होंने ‘कैलिकुसु’ (Calikusu) नामक एक रोमांटिक टीवी शो के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें असली वैश्विक पहचान साल 2016 में आए उनके शो ‘आस्क लफ्तान अनलमज’ (Ask Laftan Anlamaz) से मिली। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि इसे 30 से अधिक देशों में अलग-अलग भाषाओं में डब करके प्रसारित किया गया, जिसने हैंडे को रातों-रात एक ग्लोबल स्टार बना दिया।
Who is Turkish actress hande ercel/हैंडे अर्शेल का भारत से भी एक गहरा और पुराना कनेक्शन है। भारत में टर्किश ड्रामों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच साल 2017 में उनके सुपरहिट शो ‘आस्क लफ्तान अनलमज’ को हिंदी में डब कर ‘प्यार लफ्जों में कहां’ के नाम से प्रसारित किया गया था। इस शो में उनके किरदार ‘हयात’ को भारतीय दर्शकों, विशेषकर युवाओं ने काफी पसंद किया था।
इसके अलावा साल 2020 में आया उनका ड्रामा ‘लव इज इन द एयर’ भी सोशल मीडिया के माध्यम से भारत में काफी वायरल हुआ था। हैंडे की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और वे तुर्की की सबसे अमीर और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।





