LIVE UPDATE
Bilaspur

अंधेरे में भागा तस्कर, पुलिस के हाथ लगा 14 किलो गांजा..दो तस्कर गिरफ़्तार

पुलिस की घेराबंदी में उजागर हुआ गांजा नेटवर्क

बिलासपुर..जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। नेवसा रोड से ग्राम जाली की ओर अवैध रूप से गांजा ले जा रहे तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जहां से 15 किलोग्राम गांजा, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गिधौरी की ओर से तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से गांजा लेकर नेवसा रोड के रास्ते ग्राम जाली की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों में सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, आशीष कश्यप निवासी गिधौरी मोटरसाइकिल से उतरते ही अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वहीं, शेष दो व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 14.336 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये, बरामद की गई। साथ ही दो मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है, को भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशल निर्मलकर और जयकिशन उर्फ दीपक सारथी दोनों ग्राम गिधौरी, थाना रतनपुर के रहने वाले है। आरोपियों के विरुद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

फरार आरोपी आशीष कश्यप की तलाश के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है और उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही है।

 पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक मेलाराम कठौतिया, सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग, आरक्षक धनराज कुम्भकार, नरेश पोर्ते, आकाश डोंगरे, लेखपाल खुसरो, मनीष जायसवाल तथा एसीसीयू टीम से प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, आरक्षक रवि यादव, अभिजीत डाहिरे और तदबीर पोर्ते की विशेष भूमिका रही।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close