Swastik Samal Double Century: विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा का धमाका: स्वास्तिक सामल ने जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक, संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी
ओडिशा के स्वास्तिक सामल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वह ओडिशा के पहले और भारत के 14वें लिस्ट-ए डबल सेंचुरियन बन गए हैं।

Swastik Samal Double Century।बेंगलुरु। घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंटों में से एक, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले ही दिन ओडिशा के युवा बल्लेबाज स्वास्तिक सामल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है।
Swastik Samal Double Century।अलूर के केएससीए ग्राउंड पर सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए स्वास्तिक ने 212 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले ओडिशा के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
212 रनों की ऐतिहासिक पारी:Swastik Samal Double Century
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद स्वास्तिक सामल ने मैदान पर अपने बल्ले से कड़ा जवाब दिया। उन्होंने मात्र 169 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 212 रन बनाए।
दिलचस्प बात यह है कि उनका यह स्कोर विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का संयुक्त चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है, जिसने संजू सैमसन (212)* के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
मैच का रोमांच: सामल की मेहनत पर पानी फिरा
ओडिशा ने स्वास्तिक के दोहरे शतक और कप्तान बिप्लब सामंत्रे के शानदार शतक (100 रन) की बदौलत 50 ओवरों में 345 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 261 रनों की विशाल साझेदारी हुई। हालांकि, सौराष्ट्र की टीम ने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को 48.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
सौराष्ट्र की ओर से समर गज्जर ने नाबाद 132 रनों की पारी खेलकर स्वास्तिक की ऐतिहासिक मेहनत पर पानी फेर दिया और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।
स्वास्तिक सामल: रिकॉर्ड्स के बादशाह
ओडिशा का गौरव: स्वास्तिक लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले ओडिशा के पहले खिलाड़ी बने।
क्लब 200: वह लिस्ट-ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले 14वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
दिग्गजों की सूची में: विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले वह 9वें बल्लेबाज हैं, जिसमें एन. जगदीशन (277), पृथ्वी शॉ (227*) और ऋतुराज गायकवाड़ (220*) जैसे नाम शामिल हैं।
25 वर्षीय स्वास्तिक ने फरवरी 2019 में टी20 डेब्यू किया था और अब वे धीरे-धीरे घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी धाक जमा रहे हैं।



