Amit Baghel की जमानत अर्जी खारिज!..14 दिन की जेल भेजे गए—अंतिम संस्कार में पुलिस कस्टडी में होंगे शामिल
अमित बघेल ने दिया था भड़काऊ बयान

रायपुर /जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष Amit Baghel को आज कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए उन्हें सीधे जेल भेजने का आदेश दिया।
Amit Baghel को देवेंद्र नगर थाना पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान वहां भारी गहमागहमी का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा की अदालत में पेश किया था।
कोर्ट ने तत्काल आदेश देते हुए उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था, जो आज समाप्त हो गई।
इधर, गिरफ्तारी के बीच Amit Baghel के व्यक्तिगत जीवन में एक बड़ा दुख भी सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया।
इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत के माध्यम से आवेदन दिया। कोर्ट ने अनुमति दे दी है। जिसके अनुसार वे पुलिस कस्टडी में अपने पैतृक गांव पथरी जाकर मां के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
Amit Baghel के खिलाफ समाज में तनाव और उकसावे वाले बयानों को लेकर देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और उनकी भूमिका को लेकर जांच भी जारी है।





