LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

क्राइम की स्पीड से तेज़ पुलिस: लूट का राज़ हुआ फाश..लेकिन इस बात की चर्चा गरम

रायगढ़…घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात बैंककर्मी और उनकी पत्नी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज कुछ घंटों में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को अभिरक्षा में लिया और उसके पास से 13 हजार रुपये नकद बरामद किए। त्वरित कार्रवाई ने न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है।

क्या है पूरा मामला है

पीड़ित अलेख पंडा , निवासी झरियापाली और एचडीएफसी बैंक घरघोड़ा में कार्यरत हैं। 17 सितंबर की रात वे पत्नी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर लौट रहे थे। रात करीब 7.30 बजे छाल रोड पर अचानक एक युवक सामने आया और उनकी पत्नी के हाथ से 20 हजार रुपये से भरा पर्स छीनकर फरार हो गया। दंपति हतप्रभ रह गए और तत्काल घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की तत्परता

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत टीम गठित की। घटनास्थल का निरीक्षण, आसपास के लोगों से पूछताछ और मुखबिरों की सक्रियता ने जल्द ही पुलिस को आरोपी तक पहुंचा दिया। कुछ ही घंटों में एक नाबालिग को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई।

आरोपी ने कबूला गुनाह

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि पर्स से मिले 20 हजार रुपये में से 7 हजार पहले ही खर्च कर दिए थे। शेष 13 हजार रुपये पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिए। नाबालिग को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद किशोर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एएसआई रामसजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक प्रहलाद भगत और चंद्रशेखर चंद्राकर की भूमिका सराहनीय रही। टीमवर्क के दम पर पुलिस ने वारदात का खुलासा महज कुछ घंटों में कर दिया।

लोगों में भरोसा

रायगढ़ पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से इलाके में सकारात्मक संदेश गया है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने दिखा दिया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने भी साफ कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close