LIVE UPDATE
Bilaspur

पत्रकार हत्याकांड: आरोपी ठेकेदार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका – सड़क ठेका रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज

बिलासपुर… नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बहुचर्चित पत्रकार हत्याकांड से जुड़े आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। नेलसनार–फोडोली–मिरतुर–गंगलूर रोड निर्माण कार्य से जुड़े विवाद पर दायर याचिका को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया।

चंद्राकर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर 2.58 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजना के शेष कार्य को पूरा करने की मांग की थी। साथ ही, 37 लाख रुपए की सुरक्षा निधि जब्त किए जाने और 10 प्रतिशत जुर्माना लगाए जाने को अनुचित ठहराते हुए इसे निरस्त करने की गुहार लगाई थी।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामला अनुबंध से जुड़ा है।  समझौते की धारा 28 के मुताबिक विवाद का निपटारा अरबिट्रेशन यानि  मध्यस्थता के जरिए होगा। अदालत ने सीधे हस्तक्षेप से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।

हालांकि, अदालत ने चंद्राकर को यह छूट दी है कि वह अनुबंध की शर्तों के तहत उपलब्ध उपायों या अन्य कानूनी रास्तों का सहारा ले सकता है। आदेश के बाद आरोपी ठेकेदार के लिए कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button