LIVE UPDATE
Chhattisgarh

हत्या के प्रयास से नकली नोट कारोबार तक… पुलिस के हत्थे चढ़ा बलरामपुर का मोस्ट वांटेड..ऐसे पहुंचा सलाखों के पीछे

बलरामपुर.( पृथ्वी लाल केसरी )– हत्या के प्रयास, लूट, नकली नोट कारोबार, आर्म्स एक्ट उल्लंघन और मारपीट जैसे 11 से ज्यादा गंभीर अपराधों में वांछित कुख्यात अपराधी विकास दास को बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने दबोच लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से खुफिया निगरानी कर रही थी।

घटना 8 अगस्त की है, जब चौकी चेरोली क्षेत्र के किराये के मकान में विवाद के दौरान विकास दास ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग
रायपुर. धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठ रही है. राजधानी रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

14 अगस्त को गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड में विकास दास का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है—बलरामपुर, अंबिकापुर, जशपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर जिलों में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, नकली नोटों का कारोबार, नकली नशीली दवाओं की सप्लाई और हथियारबंदी जैसे मामले दर्ज हैं।

अधिकारियों के अनुसार, विकास दास पर वर्ष 2015 से लगातार अपराधों की लंबी फेहरिस्त दर्ज होती रही है, जिसमें कई बार गिरफ्तारी और जमानत के बाद भी उसने अपराध करना नहीं छोड़ा। पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसे आदतन और खतरनाक अपराधियों के खिलाफ अब जिले में अभियान और तेज़ होगा, ताकि आम जनता में कानून का भय कायम रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
Dharmendra Pradhan का बचाव क्यों? शिक्षा सुधार होगा या फिर वही पुराना खेल?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav उनके...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 26 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close