LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

“हर घर तिरंगा” में उमड़ा उत्साह: उप मुख्यमंत्री ने निवास पर फहराया तिरंगा, बिल्हा में निकली भव्य रैली

बिलासपुर…आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान में प्रदेशभर में देशभक्ति का माहौल छा गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पर तिरंगा फहराकर अभियान की शुरुआत की और प्रदेशवासियों से अपील की कि अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस महाअभियान को जन-जन का उत्सव बनाएं।

उन्होंने कहा— “तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, साहस और बलिदान का प्रतीक है।” उप मुख्यमंत्री ने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर साझा कर इस गौरव में सहभागी बनने का अनुरोध भी किया।

इसी कड़ी में बिल्हा में विकासखंड स्तरीय भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली मंडी प्रांगण से शुरू होकर हटरी चौक और प्रमुख मार्गों से होते हुए पीपल चौक पर संपन्न हुई। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक और क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी मुख्य अतिथि रहे।

करीब 1500 से अधिक लोगों ने तिरंगा लहराते हुए रैली में भाग लिया। जिसमें स्कूली बच्चे, सेवानिवृत्त सैनिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रैली के समापन पर बच्चों और सैनिकों को पुष्पगुच्छ व शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव, जनपद अध्यक्ष डॉ. राम कुमार कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेन्द्री, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close