LIVE UPDATE
Chhattisgarh

एसपी के नाम पर ठगी..आरक्षक की खुली पोल…सेवा से बर्खास्त

बलौदाबाजार… जिले में पुलिस विभाग की साख को झटका देने वाला मामला सामने आया है,  एक सेवारत पुलिस आरक्षक हेमंत नायक को साइबर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उस पर एसपी के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर अवैध वसूली करने और लोगों को ठगने का गंभीर आरोप है।

जानकारी के अनुसार, आरक्षक हेमंत नायक ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला में अपनी पूर्व पदस्थापना के दौरान, एसपी के नाम पर फर्जी ईमेल बनाकर लोगों से संपर्क किया और बैंक खाते फ्रीज-डीफ्रीज कराने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठे। धोखाधड़ी का खुलासा 3 जुलाई 2024 को एक शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में हुआ।

शिकायत की पुष्टि होते ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को अपराध दर्ज करने और मामले की जांच के निर्देश दिए। आरोपी के खिलाफ बी एन एस की धारा  166, 419, 409, 384 और आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

जांच के दौरान आरोपी हेमंत नायक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। आरक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस विभाग ने इसे गंभीर सेवा विरुद्ध आचरण मानते हुए हेमंत नायक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस विभाग मामले की विस्तृत विवेचना कर रहा है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close