Chhattisgarh

CG NEWS:दुखद खबरःपद्मश्री कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, छत्तीसगढ़ और देश के साहित्यिक जगत को बड़ी क्षति

CG NEWS:रायपुर।छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीटयू (ACI) में उपचार के दौरान अपनी अंतिम सांस ली
डॉ. दुबे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े व्यंग्यवादी और हास्य कवि के रूप में जाने जाते थे। वे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। उनका जन्म 8 जनवरी 1953 को बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने कई किताबें भी लिखी थीं और कई टेलीविजन शो तथा बड़े मंचों पर कार्यक्रम कर चुके थे
उनकी साहित्यिक और सामाजिक सेवाओं के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया था। इससे पहले, 2008 में उन्हें काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था। स्रोतों के अनुसार, उन्होंने कुल पाँच पुस्तकें लिखी हैं
पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के कवि, साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। 

Back to top button