Chhattisgarh
खनिज विभाग की कार्रवाई…57 मामलों में 44 लाख से अधिक चालान….विभाग ने जमा किया खनिज मद में लाखों रूपया
खनिज विभाग ने रिकार्ड तोड़ काटा चालान..पुलिस राजस्व की अहम् भूमिका

बिलासपुर—खनिज विभाग ने मई महीने में रिकार्डतोड़ कार्रवाई कर करीब 45 लाख रूपयों का राजस्व अर्जित किया है। विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उत्खनन के 7, परिवहन के 46 और भण्डारण के 4 मामले कायम कर 57 प्रकरण में चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने जानकारी दिया कि कलेक्टर संजय अग्रवाल और विभाग के संयुक्त संचालक डॉ.दिनेश मिश्रा के आदेश पर खनिज अमला लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। समय पर जवाब या चालान पेश नहीं करने वालों के खिलाफ एफआईआर का भी एक्शन लिया है।
खनिज अधिकारी रमाकान्त सोनी ने जानकारी दिया कि कलेक्टर संजय अग्रवाल और संयुक्त संचालक डॉ.दिनेश मिश्रा के विशेष निर्देश पर खनिज माफियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने मई महीने में कुल 57 प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें उत्खनन के 7, परिवहन के 46 और भण्डारण के 4 मामले शामिल हैं। विभाग वरिष्ट अधिकारियों के दिशा निर्देश पर लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रहा है।
सोनी ने जानकारी दिया कि ग्राम गतौरी मे खनिज कोयला के अवैध भण्डारण के प्रकरण में विभागीय टीम ने 14,00,000, ग्राम मोढ़े, सोढाखुर्द और लालखदान क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध भण्डारण पर तीन मामलों को दर्ज किया है। तीन ही मामलों में करीब 4,83,480 रूपये वसूल किया है। ग्राम करही कच्छार, अमलडीहा, उदईबंद और जोंधरा क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध उत्खनन 4 प्रकरण में 03 चैन माउंटेन,एक जेसीबी, 2 हाईवा बरामद किया गया। प्रकरण में 7,38,040 रूपयों का राजस्व की वसूली कर खनिज मद में जमा कराया गया है।
खनिज अधिकारी के अनुसार ग्राम बेलसरी, मोपका और पेंडरी क्षेत्र से खनिज मिट्टी के 3 अवैध उत्खनन के प्रकरण में 3 जेसीबी,3 ट्रेक्टर के अलावा 4 हाइवा जप्त कर 1,44,424 रूपयों की वसूली हुई है। खनिजो के अवैध परिवहन पर रेत के 38 प्रकरण, चूनापत्थर के 6 ,साधारण पत्थर के एक प्रकरण के अलावा मिट्टी परिवहन,उत्खनन के एक मामले में कुल मिलाकर 10,05,686 रूपयों का चालान काटा गया है।
इसी तरह खनिजो के अवैध भण्डारण के 4 मामलों में 25,72,328 रूपये वसूल कर खनिज खाता में जमा कराया गया है। खनिजो के अवैध उत्खनन के 7 प्रकरण दर्ज कर कुल 8,82,464 रूपयों की वसूली हुई है। खनिजो के अवैध परिवहन के 46 प्रकरण दर्ज में 10,05,686 रूपये जमा कराया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग का विशेष सहयोग रहा है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे