LIVE UPDATE
Big news

फारेस्ट टीम पर लकड़ी चोरों ने किया हमला…थाना तक पहुंची शिकायत…पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

फारेस्ट टीम पर लकड़ी चोरों ने किया जानलेवा हमला

बिलासपुर—कोटा पुलिस ने फारेस्ट विभाग कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने और मारपीट के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनो आरोपियों ने फारेस्ट टीम को सरकारी काम के दौरान ना केवल बाधा पहुंचाया। बल्कि जान से मारने की धमकी दिया है। दोनों आरोपियों को बीएनएस की धारा 121(1), 132,221,296,351(2),324(4),191(2),3(5) के तहत जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों का नाम  भुरुवा उर्फ अंधियार सिंह गोंड और सकून बाई गोंड निवासी सेमरिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित कोटा रेंज अधिकारी विवेक देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडित ने बताया कि 1 जून 2025 को ग्राम सेमरिया में अवैध रूप से कुछ व्यक्ति को सागौन लकड़ी तस्करी की जानकारी मिली। वन विभाग की टीम ने छापामारी कार्रवाई को अंजाम दिया।  रेड कार्यवाही के दौरान आरोपियों ने गाली गलौज कर टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दिया। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा भी पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पतासाजी कर आरोपियों को घेराबन्दी कर  भुरूवा उर्फ अंधियार सिंह और  सकून बाई गोंड को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी ग्राम सेमरिया थाना कोटा के निवासी है। दोनों को जेल दाकिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close